रिया की शिकायत के बाद सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. उन दो शख्स पर भद्दे मैसेज और धमकी देने का आरोप लगा है.
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना हो गया है. एक महीने में इस मामले के समीकरण काफी बदल गए हैं. जब से एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने सुशांत मामले में सीबीआई जांच की मांग की है, वे सुर्खियों में आ गई हैं. उनकी उस एक इमोशनल पोस्ट ने मामले को और उलझा दिया है.
अब रिया ने तो सुशांत की याद में पोस्ट लिखी थी, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया है. आलम ये हो गया कि ट्रोल के नाम पर कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस को जान से मारने और रेप की धमकी तक दे डाली. रिया ने कुछ समय पहले उस कमेंट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया था और कार्रवाई की मांग की थी.

0 Comments